विधायक गणेश चंद्र चौहान ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास, डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Sep 1, 2026 - 18:04
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास, डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

विधायक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास, डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन
-ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बाल विकास की सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता-गणेश चंद्र चौहान
संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत खरचा में मंगलवार को विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इसके साथ ही ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास के अवसर पर विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बाल विकास और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें बेहतर संसाधन और उचित वातावरण उपलब्ध कराने की है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न शैक्षिक सामग्री तक पहुंच बनाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बनाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी रखा। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुलाब चंद, ग्राम पंचायत सचिव अंबरीश पटेल, राहुल तिवारी, प्रदीप पाल, दरोगा सिंह, सुनील सिंह, प्रिंस पाल, सुमित पाल, सोनू सिंह, अंकुर पाण्डेय, अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952