वाहन की चपेट में मोटर साइकिल सवार घायल, मुकदमा दर्ज
वाहन की चपेट में मोटर साइकिल सवार घायल, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चांदीडीहा निवासी राममूरत मिश्र पुत्र मुन्ना मिश्रा नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि बीते 26 जुलाई 2026 को प्रार्थी का पुत्र संतोष मिश्रा अपनी मोटर साइकिल द्वारा घर खलीलाबाद की तरफ अपनी बायी साइड से धीमी गति से आ रहे थे। समय करीब 08.00 बजे सुबह जब वह नवीन सब्जी मण्डी सरैया के पास पहुँचे तभी पीछे से आ रही बस संख्या बीआर 02 पीसी 3247 का चालक उक्त बस को काफी तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते आया और अनियन्त्रित होकर हम प्रार्थी के पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे संतोष मिश्रा को काफी गम्भीर एव प्राण घातक चोटे आयी तथा मोटर साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी घटना स्थल पर उपस्थित लोगो के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद संतोष मिश्रा की गम्भीर स्थिति देखते हुये मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घर वाले बेहतर इलाज के वास्ते श्याम हास्पिटल गोरखपुर में भर्ती करके इलाज करा रहे है। जहाँ पर संतोष मिश्रा स्थिति गम्भीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि जल्द ही बस चालक व बस को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जायगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

