वार्ड नंबर 5 में टूटा नाली का ढक्कन, लोगों को हो रही परेशानी
नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर 5 तिलाठी मोहल्ले में पोखरे के पास नाली का ढक्कन टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। टूटा ढक्कन हादसे को दावत दे रहा है
वार्ड नंबर 5 में टूटा नाली का ढक्कन, लोगों को हो रही परेशानी
बखिरा/संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर 5 तिलाठी मोहल्ले में पोखरे के पास नाली का ढक्कन टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। टूटा ढक्कन हादसे को दावत दे रहा है, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी श्रीराम, महेंद्र, राजन और आदर्श ने बताया कि लगभग दो महीने से यह ढक्कन टूटा पड़ा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उनका कहना है कि टूटे ढक्कन से सरिया बाहर निकल आया है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है, और जल्द ही नाली के ढक्कन की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
