लड़के पक्ष ने विवाह करने से किया मना, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से लगायी गुहार
रीति रिवाज के समान दिये तथा दोनो पक्षो की सहमति से विवाह आगामी 26 फरवरी 2026 को होना तय हुआ
लड़के पक्ष ने विवाह करने से किया मना, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से लगायी गुहार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम देवापार निवासी विनोद कुमार चैधरी पुत्र स्व0 इन्द्रजीत चैधरी नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि विपक्षीगण विजय कुमार पुत्र महेन्द्र चैधरी, महेन्द्र चैधरी पुत्र अज्ञात, श्रीमती गायत्री देवी पत्नी महेन्द्र चैधरी, संजय चैधरी पुत्र महेन्द्र चैधरी, सुशीला देवी पत्नी संजय चैधरी, निवासीगण भीटी कला थाना-रूदौली जिला बस्ती के निवासी है। मेरी लड़की सुधा चैधरी की शादी हेतु विपक्षी विजय कुमार के साथ ओंकार चैधरी के माध्यम से वार्ता हुई वार्ता के उपरांत मेरी लडकी सुधा चैधरी व विपक्षी विजय कुमार का सगाई होटल चैरी ब्लासम होटल एच0आर0पी0जी0 कालेज के पास बीते 2 जुलाई 2025 को परिवार रिश्तेदारो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रार्थी उपहार स्वरूप नगद 551000 रु0 सोने की अंगूठी, महंगे कपड़े तथा अन्य रीति रिवाज के समान दिये तथा दोनो पक्षो की सहमति से विवाह आगामी 26 फरवरी 2026 को होना तय हुआ उपरोक्त उपहार प्रार्थी विपक्षीगण पर विश्वास कर दिया एक माह पूर्व विपक्षीगण चार पहिया वाहन देने पर ही शादी का बात कहने लगे प्रार्थी व परिवार के सदस्यो ने विपक्षीगण को बहुत समझाया अपने मान सम्मान जाने की बात कही परंतु विपक्षीगण अपने जिद पर अड़े रहे तथा बिना दहेज के शादी करने से इंकार कर दिये। प्रार्थी स्वयं तथा अन्य लोगो के माध्यम से विपक्षीगण को कई बार समझाने का प्रयास किया परंतु विपक्षीगण पूर्णतया शादी करने से इंकार कर दिये। विपक्षीगण से प्रार्थी ने सगाई में दिया गया नगद 551000 रू० तथा सगाई में खर्च हुए 500000 रू० वापस करने की मांग की तो विपक्षीगण वापस करने से इंकार करते हुए कहे कि हमे जो पाना था हम पा गये है ऐसे हम कई लोगो को ठग चुके है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
