लाठी डंडा से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर तीन का सिर फोड़ा

Dec 25, 2025 - 16:05
लाठी डंडा से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर तीन का सिर फोड़ा

लाठी डंडा से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर तीन का सिर फोड़ा

पुलिस कार्रवाई न होने से सरकारी अस्पताल में नहीं हो पा रहा पीड़ित का इलाज 

नाथनगर/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मुठही खुर्द में पुरानी रंजिस को लेकर लाठी डंडा से लैस आधा दर्जन हमलावर घर में घुसकर पिता पुत्र और पुत्री को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गए घटना की सूचना 112 नंबर को दी गई। लेकिन वह एक घंटा के बाद पहुंचे तब तक घायल बेहोशी की हालत में तड़प रहे थे बाद में सरकारी एंबुलेंस से उन्हें निकट के अस्पताल मलौली भेजा गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना धनघटा थाना क्षेत्र की है घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में मुठही खुर्द निवासी सभा नारायण पुत्र स्वर्गीय राम ललित ने लिखा है कि बुधवार की रात 8 बजे के लगभग वह अपने घर में मौजूद था तभी गांव के ही लाठी डंडा से लैसआधा दर्जन लोग  उसके घर में घुस गए गाली गलौज देने लगे विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगे। इस दौरान उसकी लड़की प्रियंका व लड़का श्रीकेश भी पहुंच गया। जिसे हमलावरों ने लाठी डंडा से मार कर सिर फोड़ दिया घटना की तुरंत जानकारी 112 नंबर को दी गई लेकिन वह 1 घंटे के बाद पहुंची तब तक उसकी लड़की प्रियंका बेहोशी हालत में पड़ी तड़प रही थी सरकारी एंबुलेंस द्वारा उसे निकट के अस्पताल मलौली ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को सर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि घटना की जानकारी थाने पर देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से उनके इलाज में परेशानी हो रही है इस घटना में दूसरे पक्ष के अमित नामक युवक को भी चोटें आई हैं घटना को लेकर गांव में दो पक्षों में बीच तनाव व्याप्त है।

 संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष धनघटा जेपी दुबे ने बताया कि मारपीट की घटना है घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952