लकड़ी चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
लकड़ी चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
-लोकतंत्र रक्षक सेनानी के खेत से काट ले गए थे सागौन के चार पेड़
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सरफरा के खर्चा बहरी सिवान में लोकतंत्र रक्षक सेनानी गिरिराज सिंह के खेत से सागौन के चार पेड़ काटकर चोरी किए जाने के प्रकरण का पुलिस ने सफल पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना गत 8 नवंबर की रात की है। सागौन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए जाने के बाद मेंहदावल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। लगातार सुरागों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के पास से चोरी की आठ बोटा सागौन की लकड़ी, एक पिकअप वाहन तथा लकड़ी काटने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छोटू पुत्र सफीक अहमद निवासी रिंगौली बाजार, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुरय अभिनव चौरसिया उर्फ मोनू पुत्र कैलाश निवासी रिंगौली बाजार, थाना कैम्पियरगंज, तथा आकाश साहनी पुत्र गोरख साहनी निवासी ग्राम भुसाभार, टोला बड़वलिया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को मेंहदावल रोडवेज तिराहा से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सागौन की लकड़ी ग्राम हरपुर केसरी छपरा, थाना नेबुआ नौरंगीया, जनपद कुशीनगर से भी बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
