रास्ते के विवाद को सुलझाने पहुंचे मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी
रास्ते के विवाद को सुलझाने पहुंचे मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, सड़क निर्माण का मिला आश्वासन
संतकबीरनगर। बेलहर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरडाड गांव पिपरी चैधरी पुरवा में लंबे समय से चले आ रहे रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क निर्माण की मांग किए जाने पर विधायक ने स्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों की बात सुनी। जानकारी के अनुसार पिपरी गांव में यादव टोला से चैधरी टोला तक लगभग 600 मीटर दूरी के रास्ते को लेकर विवाद बना हुआ था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक अनिल त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद बेलहर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा एवं एडीओ पंचायत पंकज सिंह को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्या के शीघ्र समाधान के लिए अवगत कराया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कराए जाने से रास्ते से जुड़ा विवाद समाप्त हो जाएगा और ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों में संतोष और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
