राष्ट्रीय इंटर कालेज बौरब्यास की दिवार गिरा, मलबे में दबा पड़ा जनप्रतिनिधियों के लाखों का अनुदान
राष्ट्रीय इंटर कालेज बौरब्यास की दिवार गिरा, मलबे में दबा पड़ा जनप्रतिनिधियों के लाखों का अनुदान
संतकबीरनगर। एक तरफ योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जनपद के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में प्रबंध तंत्र की लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ रही है। बीती रात विद्यालय की एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। ईंटों का मलबा पूरे परिसर में बिखर गया। गनीमत ये रही कि हादसा रात के समय हुआ, जिस समय विद्यालय में कोई छात्र मौजूद नहीं था। अगर यही हादसा दिन में क्लास के समय होता तो कई मासूम छात्रों की जान जा सकती थी। आप तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि दीवार की हालत क्या थी। प्लास्टर उखड़ा हुआ, ईंटों में सीलन और काई जमी हुई, दीवार पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां और जड़ें उग आई हैं। ये आज की जर्जरता नहीं, बल्कि सालों की अनदेखी का नतीजा है।
सवाल है कि प्रधानाचार्य अवधराज कनौजिया और प्रबंधक आखिर कर क्या रहे थे? क्या उन्हें ये खतरा दिखाई नहीं दिया? गौरतलब है कि यही वो विद्यालय है जहां एमडीएम निधि से लाखों के फर्जी चेक काटकर गबन का मामला सामने आया था, जिसमें प्रधानाचार्य निलंबित हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इस विद्यालय के जीर्णाेद्धार और विकास के लिए कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने सांसद/विधायक निधि से धन उपलब्ध कराया था। नियमानुसार जहाँ भी जनप्रतिनिधि का पैसा लगता है, वहाँ शिलापट्ट (पत्थर) लगाना अनिवार्य है। लेकिन पूरे विद्यालय परिसर में एक भी शिलापट्ट नहीं लगा है। इस घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। और लोगो में दहशत है की हमारे बच्चे भी विद्यालय पढ़ते हैं पुरा विद्यालय जर्जर हो चुका है कही किसी दिन कोई खटना न घट जाए जिलाधिकारी संत कबीर नगर से मांग की है कि इस जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कर नया निर्माण कराया जाए।
पिछले 30/35 सालों में विद्यालय को मिले समस्त सरकारी अनुदान और जनप्रतिनिधि निधि की वित्तीय जांच कराई जाए। प्रबंधक की भूमिका की भी जांच हो कि आखिर इतना जर्जर होने के बावजूद बच्चों की कक्षाएं उसी भवन में क्यों चलाई जा रही थीं? अब देखना होगा कि डीआईओएस और जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

