यूट्यूबरों ने किया युवक के साथ मारपीट,पांच पर केस
यूट्यूबरों ने किया युवक के साथ मारपीट,पांच पर केस
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के गोईठहां में एक युवक को यूट्यूबरों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था जिसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह तरह की चर्चा चल रही थी उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में राहुल त्रिपाठी पुत्र रमेश त्रिपाठी निवासी पिपरा थाना धर्मसिहवा ने लिखा है कि लगभग एक सप्ताह पहले कुछ यूट्यूबर महिलाओं व युवतियों का इंटरव्यू लेकर खबर चलाया था। जिसके बाद जाफर निवासी गोईठहां खबर चलाने के लिए बुलाया जहां गोइठहा से रमवापुर सरकारी जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो जाफर, सद्दाम,मोनू व सोनू पुत्रगण सदावृक्ष उर्फ कायाराम व तीन चार अज्ञात निवासी गोइठहा गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इसके अलावा मोबाइल छीनने का भी प्रयास किये विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।इस संबंध मे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
