युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 91/2026 धारा 69,89,351(3) बी0एन0एस0 थाना दुधारा के मामले में वांछित अभियुक्त विजय प्रकाश यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी भंगुरी सिया कटाई थाना दुधारा को बृहस्पतिवार को को सीएचसी दुधारा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा नें बताया कि पीड़ित साथ उक्त अभियुक्त नें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने व धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुधारा पर दिनाँक 12 मार्च 2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना दुधारा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक विजय शंकर द्विवेदी, दीवान राघवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
