युवती को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र उमाशंकर निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली खलीलाबाद कर न्यायालय रवाना किया। पीड़ित नें बीते 2 मई को 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में सिपाही राजन कुमार यादव, सिपाही अनुराग दूबे मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
