युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं 06/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी भुजैनी थाना कोतवाली खलीलाबाद को बुधवार को चुरेब रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता नें बीते 4 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़िता की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक रामवशिष्ट, दीवान हरिप्रकाश, सिपाही जयकिशन गौड मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
