यातायात पुलिस नें बढ़ी हुई झाड़ियों को कटवाया
यातायात पुलिस नें बढ़ी हुई झाड़ियों को कटवाया
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय व प्रभारी यातायात परमहंस व अन्य यातायात कर्मियों के साथ बढ़चे कुहरे की वजह से कम दृश्यता के दृष्टिगत एन0एच0 पर नेदुला चैराहे से लेकर सरैया बाईपास तक अवैध कटों को बैरियर लगाकर बंद करावाय तथा झाड़ियों को कटवाया तथा साइन बोर्डों को साफ करवाया। यातायात टीम नें यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में लोगों को जागरुक करते हुए भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाया तथा नाबालिग बच्चो को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के बारे में बताया तथा अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
