मोटरसाइकिल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धनघटा में मुकदमा दर्ज था
मोटरसाइकिल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धनघटा में मुकदमा दर्ज था
संतकबीरनगर। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 421/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रवि मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी गायघाट नोना नगर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को सिसवनिया मोड़ के पास से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ निरुद्ध किया। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि बीते 16 जून 2026 को पीड़ित द्वारा संजय पुत्र राम कृपाल निवासी टाड़ा धनघटा थाना धनघटा द्वारा थाना धनघटा पर उनके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 421/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया था। बरामदगी के आधारा पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि डा0 संजय के क्लिनिक से मैं मौका पाकर चोरी से उनकी मोटरसाईकिल की चाबी उठा लिया और उनकी मोटरसाईकिल चुराकर भाग गया। आज इस गाड़ी को कही छिपाने के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, सिपाही शरद कुमार राय, मनोज यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

