मोटरसाइकिल की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
मोटरसाइकिल की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
सांथा/बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के रमवापुर में मोटरसाइकिल की ठोकर से एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए खलीलाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। उक्त मामले में परिजनों की शिकायत पर बेलहर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में संतोला पत्नी सीताराम निवासी ग्राम मीरापुर थाना बेलहर कलाँ ने लिखा है कि मेरे पति सीताराम रमवापुर चैराहे पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे गुरुवार की देर शाम दुकान बंद करने के बाद रमवापुर से घर आ रहे थे अभी आजाद अली के घर के पास पहुँचे ही थे कि मोटर साइकिल चालक शिव कुमार पुत्र नरसिंह लापरवाही पूर्वक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए सीताराम उम्र 31 वर्ष के साइकिल में ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए तथा साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे स्वजनों ने प्राथमिक उपचार कराकर घर ले लाए लेकिन गंभीर चोट होने के कारण रात्रि मे तबियत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद इलाज के लिए खलीलाबाद ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई जिसके बाद घर में कोहराम मच गया सभी रोने विलखने लगे उक्त मामले में पत्नी संतोला ने चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया। जिसके बाद पुलिस ने शिव कुमार पुत्र नरसिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
