मेंहदावल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार
मेंहदावल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस नें मु0अ0सं 75/2026 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व = पाक्सो एक्ट थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र चन्द्रिका निषाद निवासी बढ़या टोला, खैरहवा थाना मेंहदावल को बृहस्पतिवार को बाराखाल तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता ने बीते 4 मार्च 2026 को थाना मेंहदावल पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, दीवान मोतीलाल यादव, अजय कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
