मेंहदावल में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध हों, जिससे वह जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।

Dec 15, 2025 - 17:57

मेंहदावल में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह


मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र स्थित आद्य श्री जगद्गुरू शंकराचार्य ई० कॉलेज, मेंहदावल के प्रांगण में सोमवार को “दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा 2025” का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से तथा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। खेल स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के जोश और अनुशासन ने खेल भावना को जीवंत कर दिया।

 दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विधायक खेल स्पर्धा जैसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान मिलती है। स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं।

” उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध हों, जिससे वह जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम में एसडीएम मेंहदावल, बीडीओ मेंहदावल, विद्यालय प्रबंधक जय सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।

 खेल स्पर्धा को क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952