मेंहदावल में चला स्वच्छता अभियान, एसडीएम व सीओ ने दिया स्वच्छता का संदेश

मेंहदावल में चला स्वच्छता अभियान, एसडीएम व सीओ ने दिया स्वच्छता का संदेश

Jan 4, 2026 - 17:47
मेंहदावल में चला स्वच्छता अभियान, एसडीएम व सीओ ने दिया स्वच्छता का संदेश

मेंहदावल में चला स्वच्छता अभियान, एसडीएम व सीओ ने दिया स्वच्छता का संदेश


मेंहदावल/संतकबीरनगर। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत के स्वच्छता सेनानी एवं अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत थाना मेंहदावल परिसर, तहसील परिसर तथा स्वर्गीय गणेश यादव पार्क, मेंहदावल की साफ-सफाई की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटवाया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि “स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच भी विकसित होती है।” उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें। वहीं क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि “स्वच्छ परिसर से अनुशासन और सुरक्षा दोनों मजबूत होती है। थाना, तहसील और सार्वजनिक पार्क जैसे स्थानों की साफ-सफाई से आम जनता में अच्छा संदेश जाता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी स्वच्छता अभियानों में प्रशासन के साथ निरंतर सहयोग करता रहेगा। स्वच्छता अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने स्वच्छता सेनानियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में जागरूकता बढ़ती है। अधिकारियों ने बताया कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952