मेंहदावल ब्रह्मचारी चैराहे पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा खतरा
मेंहदावल ब्रह्मचारी चैराहे पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा खतरा
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मेंहदावल स्थित ब्रह्मचारी चैराहे पर खुले में रखा गया विद्युत ट्रांसफार्मर आमजन के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। मुख्य सड़क पर बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी या जाली कवर के स्थापित यह ट्रांसफार्मर सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी कर रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मचारी चैराहा नगर का एक अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर, वाहन चालक, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग गुजरते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर का इस तरह खुले में होना किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। विशेषकर बरसात के मौसम में करंट फैलने की आशंका और भी बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों अतुल, अब्दुल, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब से यहां ट्रांसफार्मर लगाया गया है, तब से आज तक इसकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर न तो जाली लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिससे राहगीरों को सावधान किया जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ट्रांसफार्मर को तत्काल सुरक्षित किया जाए। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
