मुख्यमंत्री नें लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री नें लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारम्भ
-आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ कार्यक्रम लोक भवन सभागार लखनऊ से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्षगण, जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्षगण, जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को मानव संसाधन की बेहतर प्लानिंग की जा सके, इसके लिए भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। भर्ती योग्यता और मेरिट के आधार पर होगी तथा राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुरूप की जाएगी। रिक्रूटमेंट, पोस्टिंग, अटेंडेंस, सैलरी, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस और अन्य सेवा लाभों का डिजिटल मैनेजमेंट एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी अपनी सर्विस डिटेल, बैंक अकाउंट, अटेंडेंस, पेमेंट और वेतन से होने वाली कटौती आदि की जानकारी एक ही स्थान पर देख सकेगें। इसी व्यवस्था के माध्यम से वह अपना ग्रीवांस या शिकायत भी दर्ज करा सकेगें, शिकायत का स्टेटस देख सकेगें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका समाधान भी प्राप्त कर सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी का वेतन सीधे उसके बैंक खाते में जाएगा। ई0पी0एफ0 और ई0आई0सी0 का योगदान भी नियमित रूप से जमा किया जाएगा तथा कोई आउटसोर्सिंग कंपनी या एजेंसी कर्मचारी के वेतन से अनावश्यक कटौती नहीं कर सकेगी। आउटसोर्सिंग कंपनी को सरकार अलग से उसका सेवा शुल्क देगी और कर्मचारी के वेतन से किसी प्रकार की सर्विस चार्ज की कटौती नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी आउटसोर्सिंग कंपनी को किसी कर्मचारी को मनमाने ढंग से हटाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी कर्मचारी को हटाने की आवश्यकता होती है तो पहले सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। सरकार मामले की जांच करेगी और यदि कर्मचारी के विरुद्ध की गई शिकायत या रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सदर अंकुरराज तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हित में उठाये गये इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना की। विधायक धनघटा गणेशचन्द्र चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है, साथ ही आउटसोर्स कार्मिकों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर हैै। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने उ0प्र0 आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ हेतु मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए सभी लोगो को बधाई दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज आप सभी लोगो के लिए खुशी का दिन है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षगण, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, अधि0अधि0 नगर पालिका नगर पंचायत, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित भारी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी एवं सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

