मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच किसान का विरोध

Jun 23, 2026 - 17:51
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच किसान का विरोध

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच किसान का विरोध
-मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पे लेखपाल को मुआवजे की राशि की शिकायत पत्र देते किसान
-बोई गई धान की फसल जोतकर बनाए जाने का आरोप, मुआवजे की मांग
-धान की बोई फसल पर बना कार्यक्रम स्थल, किसान ने जताई नाराजगी
संतकबीरनगर। 25 जून को बाबा बैजनाथ शिव मंदिर परिसर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच किसान ने उनकी बोई गई धान की फसल नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि बिना उनकी अनुमति के रातों-रात खेत की जुताई कर उसे कार्यक्रम स्थल और पंडाल लगाने के लिए तैयार कर दिया गया। बसवारी गांव निवासी किसान सच्चिदानंद राय का आरोप है कि उन्होंने अपने खेत में धान की बुवाई कर रखी थी। रात में प्रशासनिक तैयारियों के दौरान खेत को जोत दिया गया और वहां कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया। सुबह जब वे खेत पर पहुंचे तो उन्हें अपनी फसल नष्ट मिली। किसानों के अनुसार उन्होंने इस संबंध में एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे से शिकायत की और पूछा कि उनकी सहमति के बिना बोई गई फसल को क्यों नष्ट किया गया। किसान का कहना है कि विरोध जताने पर एसडीएम ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तथा लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि किसान के मन में मुआवजा मिलने को लेकर संशय बना हुआ है। उनका कहना है कि अक्सर मुआवजे के लिए किसानों को तहसील और राजस्व विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें चिंता है कि उनकी फसल का उचित मुआवजा समय पर मिल पाएगा या नहीं। सच्चिदानंद राय निवासी बड़गो ने लेखपाल को शिकायती पत्र सौंपकर फसल क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952