मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खलीलाबाद विधायक, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Aug 9, 2026 - 19:26
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खलीलाबाद विधायक, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खलीलाबाद विधायक, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। खलीलाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम स्थल का विधायक सदर, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का गहन जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वर्दी और सादे कपड़ों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता कन्हैया वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और पीआरओ पुलिस अधीक्षक पीके गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952