मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 62 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण व 28 की हुई जांच
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 62 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण व 28 की हुई जांच
-उबला पानी पिएं, मच्छरदानी का उपयोग करें-डाक्टर अब सूफियान
मगहर/संतकबीरनगर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सूफियान खान की देख रेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 28 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह के साथ ही उनमें निःशुल्क दवायें वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सुफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को कुल 62मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी कुल 28 लोगों की जांच कर उनमें निःशुल्क दवायें वितरित की गयी है।
आगे बताया कि मौसम का पारा चढ़ता उतरता रहा है। इस के कारण कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी और कभी बारिश होरही है। ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। स्वच्छ साफ उबला पानी पीते रहें। इस समय डेंगू, मलेरिया, त्वचा रोग, फेफड़े, सुगर व बीपी के मरीज बढ़रहे हैं। इसके साथ ही त्वचा के मरीज,फ़ूड प्वाइजनिंग, वाइरल फीवर, मियादी बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम, खुजली, फोड़े, फुंसी आदि सहित विभिन्न प्रकार के मरीज इलाज हेतु आ रहे हैं। बच्चों में खजुलाहत, बुखार, दस्त, छोटी छोटी फुंसी, खांसी की भी शिकायत आरही है। जिनका मर्ज के हिसाब से इलाज किया जारहा है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सूफियान खान, फार्मासिस्ट विक्रमादित्य नागवंशी, जीएनएम शालिनी पांडेय,लैब टेक्नीशियन शिवनन्दन, जीएनएम आशा यादव, एएनएम ललिता, नमिता, बाबूराम, एएनएम रजनी साव, जीएनएम हरिकेश आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

