मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार और बखिरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न गांवों में चैपाल लगाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया।यह जागरूकता कार्यक्रम रविवार को थाना बखिरा के अंतर्गत ग्राम सांगठ में आयोजित किया गया। चैपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिभागियों को पम्पलेट भी वितरित किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
