मारपीट व लूट का आरोप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Mar 18, 2026 - 18:44
मारपीट व लूट का आरोप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज 


चक्की दुकान में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
- कोर्ट के आदेश पर साढ़े तीन महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने नीबाहोरिल गांव निवासी अनीत पाल की तहरीर पर गांव के आठ लोगो के खिलाफ चक्की की दुकान में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। महुली थाना क्षेत्र के अनीत पाल पुत्र स्व0 राम अचल ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है। कि 27 नवंबर 2025 की शाम करीब सात बजे वह आटा चक्की पर गेंहू पीस रहा था। इसी दौरान गांव के ही रवि प्रताप पुत्र स्वर्गीय अवधेश, सत्यम पुत्र रवि प्रताप, प्रवीण पुत्र स्वर्गीय अवधेश, मनभावती पत्नी  रवि प्रताप व चार नाम पता अज्ञात लाठी-डंडा व तमंचा लेकर दुकान में घुस गए। भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए वादी अनीत पाल को जमीन पर गिरा दिया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली।  विपक्षियों ने कट्टा सटा दिया। पीड़ित का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने उनकी बाउंड्री भी गिरा दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952