मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम बनोली में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बनोली निवासी इसरावती पत्नी राम अंजोर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही अंकित पुत्र चौथी, लवकुश पुत्र अजय कुमार, पूनम पत्नी चौथी तथा सुनीता पत्नी अजय कुमार ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें और उनकी बहू कुशमावती को घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बेलहर कला पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की गम्भीर धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा मामले की जांच उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ शर्मा को जांच सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

