मारपीट में दो घायलय तीन पर मुकदमा दर्ज
मारपीट में दो घायलय तीन पर मुकदमा दर्ज
क्राफ्ट सर्वे के दौरान विवाद, मारपीट में दो घायलय तीन पर मुकदमा दर्ज
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी कला में क्राफ्ट सर्वे के दौरान पूछताछ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिंडारी कला निवासी रमेश सिंह पुत्र रामदुलारे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा आदर्श सिंह गांव में क्राफ्ट सर्वे का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसने गांव के ही सूरज सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह से सर्वे संबंधी जानकारी मांगी। आरोप है कि इस बात को लेकर सूरज सिंह और उनके परिजन भड़क गए और आदर्श सिंह को गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि सोमवार की शाम रमेश सिंह अपने भाई मिथिलेश सिंह के साथ सूरज सिंह के घर घटना के संबंध में पूछताछ करने पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षियों ने एक बार फिर गाली-गलौज शुरू कर दी और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में रमेश सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि उनके भाई मिथिलेश सिंह भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों ने किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूरज सिंह, सर्वजीत सिंह पुत्र राधेश्याम एवं अनीता पुत्री राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
