महुली पुलिस नें लूट के घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर पुलिस नें लूट के घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
-1 अवैध तमंचा, 12 बोर, 1 जिंदा कारतूस .12 बोर, लूट का 1 काला बैग, मोबाईल चार्जर किया बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सोमवार को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया। वादी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली द्वारा सोमवार को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, सोमवार को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं पिछले कई दिनो से इनके आने जाने की रेकी कर रहा था, सुबह मे भगौतीपुर पुलिया के पास मैं पैसे की लालच में अवैध असलहा सटाकर मुर्गी फार्म के सुपरवाईजर का बैग छीनकर भाग गया था। इस दौरान उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, दीवान नुरुद्दीन खान, सिपाही सुनील कुमार सिंह, राजमंगल यादव, अरविन्द यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
