महुली पुलिस नें चलाया हेलमेट चेकिंग अभियान
महुली पुलिस नें चलाया हेलमेट चेकिंग अभियान
-हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ
नाथनगर/संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु संयुक्त रूप से हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कस्बा महुली, नाथनगर, मेनसिर बाजार, हरिहरपुर, काली जगदीशपुर, मोलनापुर, शनिचराबाबू, कुशहवा एवं मुख्लिशपुर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा हेतु जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को बताया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। महुली पुलिस द्वारा आगे भी यातायात नियमों के पालन हेतु इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
