महुली पुलिस एवं सोशल मीडिया सेल के प्रयास से भटका हुआ बालक परिजनों से मिला
महुली पुलिस एवं सोशल मीडिया सेल के प्रयास से भटका हुआ बालक परिजनों से मिला
संतकबीरनगर। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय मय पुलिस टीम एवं सोशल मीडिया सेल के समन्वित प्रयास से भटके हुए एक बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया। शनिवार को एक बालक भटकते हुए थाना महुली पहुँच गया। थाना महुली पुलिस नें बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ किया किन्तु वह अपने परिजनों का मोबाइल नंबर अथवा पूरा पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस ने तत्काल सोशल मीडिया सेल को सूचना दिया। सोशल मीडिया सेल नें तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की सूचना विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया तथा सोशल मीडिया सेल जनपद बस्ती से समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी साझा किया।
दोनों जनपदों के मध्य प्रभावी समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप बालक के परिजनों का पता लगाया तथा उनसे संपर्क स्थापित किया। सूचना प्राप्त होते ही बालक के परिजन थाना महुली पहुँचे। आवश्यक सत्यापन एवं विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत बालक अभिनंदन को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने पुत्र को सकुशल प्राप्त कर परिजन भावुक हो उठे तथा थाना महुली पुलिस एवं सोशल मीडिया सेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई बालक अथवा व्यक्ति भटका हुआ अथवा असहाय अवस्था में मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन को सूचना दें। आपकी समय पर दी गई सूचना किसी परिवार को उसके अपनों से पुनः मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

