महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति का लटकता मिला शव 

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति का लटकता मिला शव 

Feb 5, 2026 - 16:58
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति का लटकता मिला शव 

संदिग्ध परिस्थितियों में 52 वर्षीय व्यक्ति का लटकता मिला शव 
- परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले शव को नीचे उतारकर रखा दरवाजे पर 
- महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर बख्तूपुर का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर में बृहस्पतिवार को सन्दिग्ध परिस्थियो में छत की कुंडी से एक 52 बर्षीय व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले लोग शव को नीचे उतारकर दरवाजे पर रख दिये थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मौत को लेकर गांव में चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि घर पर मृतक कुछ महीनों से अकेला रहता था। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांखी के राजस्व गांव शंकरपुर उर्फ बख्तूपुर निवासी मदन पाण्डेय पुत्र राम अचल पाण्डेय करीब तीन महीने से घर पर अकेला रहता था।

 पत्नी किसी कारण से मायके मे रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो कुछ लोग बुलाते हुए अंदर दाखिल हुए। नजारा देख हर कोई चीख पडे। छत की कुंडी से सन्दिग्ध हालत में मदन पाण्डेय का शव लटक रहा था। शोर मचाने पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले लोग शव को नीचे उतारकर दरवाजे पर रख दिया था। मृतक के भाई केशव पाण्डेय की सूचना पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो मृतक काफी मात्रा में मदिरा का सेवन करता था। व्यवहार शैली ठीक नही थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पस्ट होने की बात कह रही है। मौत को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952