महुली की शराब की दुकान हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा पत्र
महुली की शराब की दुकान हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा पत्र
- अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत
- जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जांच कराकर समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली नाथनगर मार्ग पर कुर्मियाना मोड के पास स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करके उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है। मुख्य मार्ग पर शराबियों के उत्पात और खुले में बिक रहे मांस से ग्रामीण नाराज चल रहे हैं।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया है। महुली निवासी अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार से मिलकर एक मांग पत्र सौंपते हुए महुली में स्थित शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग किया। अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी ने बताया कि महुली नाथनगर मुख्य मार्ग पर शराब की तीन दुकानें स्थित हैं।
वहां पर सड़क के किनारे ही खुले में मांस भी बेचा जाता है। वहा से डिहवा, कुर्मियाना, बौरीहवा सहित महुली के दक्षिण तरफ बसें दर्जनो गांवों को रास्ता जाता है। शाम तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक सड़क पर शराबियों के उत्पात के चलते आए दिन राहगीर दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी ने बताया कि स्कूल जाने वाली छात्राओं और रोजमर्रा की जरूरत के लिए बाहर निकलने वाली महिलाओं को शराबियों की अश्लील फब्तियों का शिकार होना पड़ता है। इससे पहले महिला अधिवक्ता सविता ने भी सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र तहसील दिवस धनघटा में सौंप कर शराब की दुकान को अन्यत्र हटाने का मांग कर चुकी हैं।
अभी तक उन शिकायती पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी रोष है। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
