महिला थाना नें तीन परिवारों के मध्य कराया सुलह समझौता
महिला थाना नें तीन परिवारों के मध्य कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महिला थाना पर थानाध्यक्ष पूनम मौर्या एवं थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में तीन मामले आये। जिसमें सुलह समझौता करवाया गया। संगीता मौर्या पत्नी राकेश मौर्या निवासी शिवसरा चैकी थाना कोतवाली खलीलाबाद व राकेश मौर्या निवासी शिवसरा चैकी थाना कोतवाली खलीलाबाद, रीता पत्नी वीरेन्द्र निवासी पड़ियापार थाना दुधारा व विरेन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी पड़ियापार थाना दुधारा, चन्द्रकला पुत्री छोटी निवासी नगर पंचायत बेलहरकला थाना बेलहरकला व राकेश पुत्र गोरख ग्राम मंझरिया थाना बेलहरकला के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
