भू माफियाओं के चंगुल से पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने पीड़ित को दिलाया कब्जा
भू माफियाओं के चंगुल से पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने पीड़ित को दिलाया कब्जा
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में बढ़ती भू-माफियाओं की सक्रियता प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आए दिन पीड़ित लोगों के साथ इन भूमाफियाओं द्वारा तरह-तरह की घटनाएं करने का मामला प्रकाश में आता रहा है। सोची समझी साजिश के तहत इन भूमाफियाओं द्वारा पहले कमजोर विधवा महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाया जाता है। और रजिस्ट्री में नाम के बाद उन्हें ठेंगा दिखा दिया जाता है। इतना ही नहीं तमाम कमजोर लोगों द्वारा कराई गई रजिस्ट्री बैनामा की गई भूमि पर इन लोगों द्वारा जबरिया कब्जा करने का भी प्रयास किया जाता है। इसी प्रकार का एक मामला महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मड़हाराजा का है रजिस्ट्री बैनामा कराने वाले ग्राम नगवा थाना कोतवाली खलीलाबाद निवासी जावेद असलम पुत्र घुरहू आदि के साथ पेश हुआ।
पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा कराई गई बैनामा जमीन पर थाना क्षेत्र के ही कुछ सर्कस भूमाफियाओं द्वारा कब्जा नहीं करने दिया जा रहा था। पीड़ित ने जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से जान माल की धमकी देने व कब्जा न करने के संबंध में एक सप्ताह पहले शिकायत किया था। जिसे डीएम और पुलिस अधीक्षक ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभा तहसील प्रशासन के मौजूदगी में पीड़ित को कब्जा दिलाने का सख्त निर्देश दिया था जिसके क्रम में शनिवार को तहसील दार राम जी कानून को अनिल शर्मा लेखपाल जंग बहादुर सिंह थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय उप निरीक्षक सोमनाथ मिश्रा अपने 10 सदस्य टीम के साथ मौके पर दोनों पक्ष को बुलाकर फरमाइश कराई और भू माफिया के चंगुल से पीड़ित को उसकी आधा जमीन पर कब्जा दिलाया पीड़ित असलम ने डीएम एसपी का आभार जताया। पीड़ित ने यह भी बताया कि कुछ माह पूर्व इन्हीं भू माफियाओं ने उसे मार पीट अधमरा कर दिया था।
इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय थाना महुली में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। पीड़ित कब्जा को लेकर तहसील से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहा था। इस अवसर पर राजस्व विभाग की टीम में शामिल तहसीलदार रामजी राजस्व निरीक्षक अनिल शर्मा, हल्का लेखपाल जंग बहादुर सिंह, सुनील गौड़ के अलावा प्रभारी निरीक्षक रजनीश राय, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
