भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धनघटा को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी धनघटा को सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष धनघटा प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनो किसान यूनियन कार्यकर्ताओं नें सोमवार को उपजिलाधिकारी धनघटा डा0 सुनील कुमार को 11 सुत्रीय ज्ञापन सौपते हुए किसानों की समस्याओं को अवगत कराया। सौपे गये ज्ञापन में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने मांग किया है कि बिड़हर घाट पुल का वैरिकेटिंग करवाया जाए जिससे आत्म हत्या की घटना को रोका जा सकें। धनघटा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों की प्रसव केन्द्र की स्थिति दैयनीय है। वहाँ समय से न तो डॉक्टर न ही दवा उपलब्ध रहती है, अतः तत्काल प्रभाव से डॉक्टर व दवा की उपलब्धता करवाई जाए। बिजली की समस्या को देखते हुए बिजली के जर्जर तारों को बदला जाए एंव ग्राम सभा गुलहरियाँ तथा दौलत पुर में 11 हजार बोल्ट की तार छत की ऊपर से गया है उसको हटवाया जाए।
नावन खुर्द, दौलतपुर और करमा एंव मोल्नाचक का रास्ता जो बहुत ही खराब है। उसको तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए। खरीफ 2025 में तीनों ब्लॉको पर अरहर, ज्वार, बाजरा, तिल आदि को बीज आया था वह किसको और कहाँ बोआई किया गया है। जाँच किया जाए। धनघटा तहसील के तीनों ब्लॉको मे सामुदायिक शौचालय व अमृत सरोवर कहाँ बना है और उसके खर्च का विवरण कितना है। सूची उपलब्ध करवाई जाए। शनिचरा बाजार से मुड़ाडिहा घाट तक एंव जगदीशपुर से लेकर मल्लेपुर तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है
उसकी मरम्मत कराया जाए। ग्राम सभा उमरीया बाजार में सामुदायिक शौचालय एंव स्नान घर बनावाया जाए ताकि जन मानस को सुविधा मिल सकें। तीनों ब्लॉकों में धान क्रय केन्द्र कहाँ-कहाँ पर बनवाया जा रहा हैं। सूची उपलब्ध करवाया जाए। बिजली बिल की खामिया किसानों को बहुत परेशान कर रही है। जिसका खर्च कम हो रही है उसका पैसा ज्यादा आ रहा है। उसे उचित रेट और खर्च लिया जाए। उमरिया बाजार में सुरजीत पुत्र इन्द्रमणि हत्याकाण्ड का खुलासा किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
