भाजपा नेता ने कोलकी चमरसन पहुंच कर हत्याकांड के पीड़ित परिवार को पचास हजार का दिया आर्थिक सहायता
भाजपा नेता ने कोलकी चमरसन पहुंच कर हत्याकांड के पीड़ित परिवार को पचास हजार का दिया आर्थिक सहायता
-पीड़ित परिवार का हर संभव करूंगा मदद-नीलमणि
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकी चमरसन में आनन्द पुत्र इन्द्रेश की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना को लेकर धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत हैसर बाजार नीलमणि ने पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नील मणि ने दिवंगत आनंद कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं हृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार का सहयोग करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर वह हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र लिखकर पीड़ित परिवार के लिए तत्काल सरकारी सहायता और सुरक्षा की मांग की है। नीलमणि ने पत्र में बताया कि 17 जून 2026 की सायं 7 बजे बभनी चौराहे पर असामाजिक तत्वों ने इस हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया। मृतक आनन्द अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिस पर उनके वृद्ध माता-पिता 30 वर्षीया पत्नी मीना और दो अत्यंत छोटे बच्चों (एक 2 वर्ष और दूसरा 6 माह) के पालन-पोषण तथा शिक्षा-दीक्षा की पूरी जिम्मेदारी थी। इस क्रूर घटना के कारण पीड़ित परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है और पूरा परिवार पूरी तरह टूटकर दयनीय स्थिति में पहुँच गया है। नीलमणि ने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तो कर ही रहा है, लेकिन पीड़ित परिवार की अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष तथा अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतक की आश्रित पत्नी या परिजनों को योग्यतानुसार कोई गरिमापूर्ण रोजगार या नौकरी देने,बच्चों की निःशुल्क शिक्षा-दीक्षा का प्रबंध करने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित करने का आग्रह किया है ताकि इस कठिन घड़ी में परिवार को संबल मिल सके। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू, जिला मंत्री हैप्पी राय,राम केश गौतम, शेलेन्द गौतम संतोष देहाती समय तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

