भाजपा जिला कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्यशाला संपन्न
भाजपा जिला कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्यशाला संपन्न
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने की, जबकि संचालन कौशलेंद्र सिंह ‘दीपू’ ने किया। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक अंकुर राज तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री बंधु चौहान, अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडे, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सतपाल पाल, अमर राय, दिनेश पांडे, किरण प्रजापति, आदित्य यादव, उदय राजभर, अशोक यादव, राजेंद्र निषाद, अनिल पांडे, हैप्पी राय, नीलमणि, उषा पांडे, राजकुमार चौरसिया, दीपक शुक्ला, गंगाराम निषाद, बृजनंदन पाठक, राजू भारती, संतलाल मौर्य, रामनयन शर्मा, सर्वेश त्रिपाठी, अबरार अहमद, भूपेंद्र त्रिपाठी, सुधांशु सिंह, धनंजय पांडे, गौरव निषाद, माधवेंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

