ब्लाक में लगा साइनबोर्ड पर अंकित हैं जनपद छोड़ चुके अधिकारियों के नाम और नंबर

Apr 21, 2026 - 17:41
ब्लाक में लगा साइनबोर्ड पर अंकित हैं जनपद छोड़ चुके अधिकारियों के नाम और नंबर

ब्लाक में लगा साइनबोर्ड पर अंकित हैं जनपद छोड़ चुके अधिकारियों के नाम और नंबर
-ब्लाक के ज़िम्मेदारों की घोर लापरवाही को बया कर रहा साइन बोर्ड 
सेमरियावा/संतकबीरनगर। जनपद के सबसे बड़े ब्लाक सेमरियावा परिसर में लगा साइन बोर्ड पर अंकित अधिकारियों के नाम और नंबर ब्लाक के ज़िम्मेदारों की घोर लापरवाही को बया कर रहे हैं। जो अधिकारी जनपद से जा चुके हैं उनका नाम अभी भी अंकित है हालत यह है कि बीडीओ, एडीओ(पंचायत), सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख के नाम भी अपडेट नहीं किये गए हैं। शासन के आदेश पर ब्लाक मुख्यालय पर साइन बोर्ड लगाया गया था जिस पर जनपद व ब्लाक स्तर के अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराये गये थे सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख का नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया था ताकि ग्रामीण अपनी शिकायते अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कर सके। लेकिन ब्लाक के ज़िम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही का आलम यह है कि समय के साथ इन साइन बोर्डाे को अपडेट तक नहीं किया गया। जिससे शासन की मंशा पर पानी फिरता नज़र आ रहा है।

एक साइन बोर्ड पर योगेश्वर राम मिश्रा मंडलायुक्त, संदीप कुमार जिलाधिकारी, सत्यजीत गुप्ता पुलिस अधीक्षक, संतकुमार मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव रंजन श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी, अनिरुद्ध सिंह सीएमओ, अतुल तिवारी  बीएसए, मनमोहन शर्मा जि. वि. निरीक्षक, विनोद मणि त्रिपाठी बीडीओ, मोईनुद्दीन सिद्दीकी एडीओ (पंचायत), प्रवीण निषाद सांसद के रूप में आज भी दर्ज हैं तो वहीं दूसरे साइन बोर्ड पर मंडलायुक्त अनिल सागर, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी रणविजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरगोविन्द सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी, खण्ड विकास अधिकारी आरके चतुर्वेदी, एडीओ(पंचायत) शशिभूषण पाण्डेय, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ़ जय चौबे, ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद का नाम आज भी अंकित है।

जबकि वर्तमान में जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला क़ृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामानुज कन्नौजिया, जिला विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार तैनात हैं तो वहीं सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ़ पप्पू निषाद का नाम साइन बोर्ड में कहीं नहीं है। क्षेत्रीय ग्रामीण वसीम अहमद, मिस्बाहुद्दीन, अब्दुल हकीम, गोविन्द जायसवाल, अफ़ज़ल करखी, अब्दुस्सलाम, एजाज अहमद, रसल कुमार श्रीवास्तव आदि ने शासन प्रशासन से उक्त समस्या के समाधान की मांग किये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952