ब्यूटी पार्लर संचालिका की रहस्यमय हालत में मौत, हत्या की आशंका
ब्यूटी पार्लर संचालिका की रहस्यमय हालत में मौत, हत्या की आशंका
-कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का मामला, पुलिस जॉच में जुटी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी जिससे हड़कम्प मच गया। 24 वर्षीय रानी साहिबा का शव उसके ही पार्लर की तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों की रेलिंग से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर कोतवाली के अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जॉच पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका बरदहिया बाजार में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले का यह परिवार करीब 20 वर्ष पहले रोजगार की तलाश में खलीलाबाद आकर बस गया था। रानी साहिबा शहर के मुस्तफा मार्केट में एंजल ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिसकी शुरुआत करीब पांच महीने पहले ही हुई थी।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार को रानी रोज की तरह टिफिन लेकर पार्लर गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हुआ तो पिता रुस्तम अली पार्लर पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी का शव फंदे से लटका देखा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। मृतका के पिता ने आत्महत्या की आशंका से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती, बल्कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
