बिना हेलमेट घूमने वालों पर पुलिस सख्त, काटे जा रहे ताबड़तोड़ चालान
बिना हेलमेट घूमने वालों पर पुलिस सख्त, काटे जा रहे ताबड़तोड़ चालान
संतकबीरनगर। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी परमहंस नें पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़क पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया तथा दुकानदारों एवं अन्य संबंधित लोगों को सड़क/फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यातायात प्रभारी नें आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई कि सड़क एवं फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें, जिससे आवागमन बाधित हो तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो। यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। पुलिस नें यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा। मेहदावल बाईपास पर बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट और मॉडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध अभियान चलाकर की गयी कारवाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

