बिना बीमा कराए खाता न खोलने का आरोप
बिना बीमा कराए खाता न खोलने का आरोप
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक महुली में खाता खुलवाने गए एक व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए गया हुआ था। लेकिन बैंक के कर्मचारी बिना बीमा के खाता खोलने से इंकार कर दिए। जिससे नाराज खाताधारक ने बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग किया है। मालूम हो कि स्थानीय कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक महुली के कर्मचारियों ने फिर से मनमानी करना शुरू कर दिया है। खाताधारकों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें परेशान करने पर आमादा हैं। काम आय वाले व्यक्तियों का भारतीय स्टेट बैंक महुली में खाता खोलवाना टेढ़ी खीर से कम नहीं है। बैंक कर्मचारी तरह-तरह के नियमों का हवाला देकर अनावश्यक तरीके से खाता धारकों को परेशान करते हैं। मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक महुली के शाखा में पहुंचे कस्बा निवासी मेराज अहमद ने बताया कि वह बचत खाता खुलवाने के लिए बैंक गया हुआ था। सारे कागजी फॉर्मेलिटी पूरा करके जब वह कैश काउंटर पर खाता खोलवाने के लिए पहुंचा तो कैशियर ने पहले ही कहा कि 1000 रुपए का बीमा अनिवार्य है, तभी खाता खुलेगा। वरना खाता नहीं खुल सकेगा। उक्त ने बताया कि वह बार-बार कर्मचारी से सिफारिश करता रहा कि उसे बीमा नहीं करवाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
