बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को लेकर हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं में फूटा गुस्सा, जमकर नारेबाजी कर फूंका पुतला
संतकबीरनगर। बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में शनिवार को बेलहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा प्रथम में हिन्दूओं का फूटा गुस्सा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में की अगुवाई डिम्पल सिंह और राकेश सिंह की अगुवाई हिन्दू संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार हमले, उनकी धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की खबरें अत्यंत निंदनीय हैं।
ऐसे कृत्यों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए और वहां की सरकार को हिन्दू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर “हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करो”, “हिन्दुओं की रक्षा करो”, “बांग्लादेश सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए। पुतला दहन के माध्यम से उन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत हमेशा से मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का पक्षधर रहा है। ऐसे में पड़ोसी देश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अन्याय पर चुप नहीं बैठा जा सकता। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह, डिम्पल सिंह ,अभिषेक सिंह शेरू सिंह, श्यामू सिंह,अजय सिंह, त्रिवेणी यादव, धीरेन्द्र सिंह, गोलू, संतबली,राम अंजोर, मोहन सिंह, हेमंत सिंह, पिंटू सिंह,चंचल सिंह आकाश, जीतेन्द्र, शिवम, शिव प्रसाद, रिंकू यादव, महेश प्रधान, हरिश्चंद्र धर्मेन्द्र कुमार, हरिश्चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। हिंदू संगठनों एवं भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
