बसपा प्रतिनिधि मंडल ने कोलकी चमरसन में पीड़ित परिवार से मिलकर दिया एक लाख का आर्थिक सहयोग
बसपा प्रतिनिधि मंडल ने कोलकी चमरसन में पीड़ित परिवार से मिलकर दिया एक लाख का आर्थिक सहयोग
-बेलहर ब्लाक के कोलकी चमरसन में पीड़ित परिवार को राशन भी दिए
संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बेलहर विकासखंड के कोलकी चमरसन गांव में जो आनन्द 30 वर्षीय का गला रेतकर हत्या कर दिया गया था उनके परिवार से मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। यह सहायता बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर प्रदान की गई।
प्रतिनिधिमंडल में बसपा के पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सांसद और गोरखपुर-बस्ती-देवीपाटन मंडल के मुख्य प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार तथा संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद शामिल थे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मदेव प्रियदर्शी, कल्पना बाबूजी, पूर्व विधायक भगवान दास, पूर्व विधायक लालचंद निषाद, एमएलसी जबर अली, राम सूरज चौधरी (जिला पंचायत सदस्य), अख्तर खान, अमित चौधरी, बस्ती जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम, भूपेंद्र सिंह सनम, अविनाश कुमार, राजेंद्र आजादपुर, पन्नीलाल वर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार (विधानसभा प्रभारी मेहदावल 312) सहित कई अन्य बसपा नेता मौजूद रहे।
सभी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित कर दुखद जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

