बजट पेश होते ही टीवी से चिपके रहे लोग, ब्लॉक सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

Feb 1, 2026 - 16:14
बजट पेश होते ही टीवी से चिपके रहे लोग, ब्लॉक सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

बजट पेश होते ही टीवी से चिपके रहे लोग, ब्लॉक सभागार में हुआ सीधा प्रसारण


बेलहर/संतकबीरनगर। रविवार को केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किए जाने के साथ ही क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। बजट भाषण के दौरान लोग टीवी स्क्रीन से चिपके नजर आए। बघौली ब्लॉक सभागार में एलईडी/टीवी लगाकर बजट का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट को जनहितैषी बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बजट विकासोन्मुखी होने के साथ-साथ आम आदमी, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बघौली प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बजट में आम आदमी की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस कर सरकार ने साफ संदेश दिया है कि विकास सबके लिए है। ब्लॉक सभागार में बजट प्रसारण के दौरान शांति और उत्सुकता का माहौल बना रहा। बजट भाषण समाप्त होने के बाद उपस्थित लोगों के बीच बजट के प्रावधानों को लेकर चर्चा भी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे देश की आर्थिक मजबूती और गांव-गरीब के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अर्जित, प्रकाश मंडल अध्यक्ष राजू भारतीय, अर्जुन चैधरी, बालरूप कन्नौजिया, राजेश गुप्ता, पप्पू पाठक सहित तमाम लोग मोजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952