बकाया बिल जमा करने के बाद भी विद्युत कर्मियों पर कनेक्शन काटने का आरोप
बकाया बिल जमा करने के बाद भी विद्युत कर्मियों पर कनेक्शन काटने का आरोप
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विद्युत उपभोक्ता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर विद्युत कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग किया है। मामला नाथ नगर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़हा राजा का है। ग्राम निवासी विद्युत उपभोक्ता अब्दुल हई पुत्र मुहम्मद बासफा ने बताया कि वह एक किलो वाट घरेलू कनेक्शन धारक है। तथा अपनी बकाया बिल एकमुश्त समाधान योजना अंतर्गत जमा भी कर दिया है। बावजूद इसके बुधवार को उपखण्ड धनघटा अंतर्गत मुखलिशपुर उपकेंद्र के महुली फीडर पर कार्यरत संविदा कर्मियों ने जबरिया बकाया कहकर उसके कनेक्शन को काट दिए हैं। पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि उस दौरान मैं घर पर मौजूद नहीं था। घर पर उसका 11 वर्ष का लड़का था। उसके बार बार कहने के बाद भी विद्युत कर्मचारी नहीं माने। आरोप है कि जब वह संविदा कर्मियों से कनेक्शन काटने के बारे में पूछा तो, वह नाराज होकर बोले कि जेई साहब ने कहा है। हम लोग अपना काम कर रहे हैं। अगर दुबारा पूछताछ किए तो तुम्हारी बिल खराब कर देंगे। और लाखों रुपए तुम्हें भरना पड़ेगा। संविदा कर्मियों की इस हरकत से नाराज उपभोक्ता ने आनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
