फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर मोबाइल दुकान से 13 हजार की ठगी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर मोबाइल दुकान से 13 हजार की ठगी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊनखास निवासी त्रियुगी नरायण पुत्र वृजवली नें कोतवाली में तहरीर दिया कि मेरा बन्जरिया नेदुला चौराहा निकट अंश मोबाइल के नाम दूकान है। बीते 10 अगस्त 2026 को मेरा लडका आदर्श मौर्या उम्र करीब 15 वर्ष दुकान पर था। समय करीब 12.30 बजे दो अज्ञात युवक स्पेलेण्डर मोटर साइकिल से आये और मेरे लड़के से 13 हजार रूपये का स्क्रीन गार्ड एव काम्बो फोल्डर आदि सामान लिए औऱ दुकान पर मौजूद फोन पे स्कैनर पर रूपया भेजा औऱ रूपये भुगतान का स्क्रीन साट दिखाकर चले गये जब मै दुकान पर आया तो फोन चेक किया तो उसमे रूपया नही आया था पता चला कि संदीप चौहान पुत्र सोमनाथ चौहान ग्राम टुगंपार थाना महुली व धर्मवीर पुत्र सुबाष निवासी काली जगदीशपुर लोहरइया थाना महुली ही मोटर साइकिल से मेरे दुकान पर आकर यह कार्य किये है मै पुनः पैसा मांगा तो मुझे गाली गुत्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
खेत से मोटर चोरी, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पिपराकला निवासी अनूप कुमार पुत्र स्व0 दीवानचन्द चौधरी नें कोतवाली में तहरीर दिया कि बीते 21 अगस्त 2026 को रात को अपने खेत में पानी चला रहा था जिसका विद्युत कनेक्शन सं0 9070733000 है प्रार्थी बीते 22 अगस्त 2026 को सुबह जब अपने खेत में गया तो मोटर वहां से गायब मिला काफी छानबीन के बाद जब मोटर का पता नही चला तो प्रार्थी बीते 25 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी कांटे पर लिखित तहरीर दिया था लेकिन अभी तक कोई सुराग नही मिला। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
नशेड़ी बेटों ने मां-बहन को पीटा, केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम छोटी सरौली निवासी सलमा खातून पत्नी स्व0 परवेज अख्तर ने कोतवाली में तहरीर दिया कि प्रार्थिनी का लड़का सुहेल खान एँव सुफेल खान पुत्रगण स्व0 परवेज अख्तर एक नसेड़ी किस्म के लड़के है। बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे हम प्रार्थिनी से पैसा मांग रहा था न रहने के कारण दोनो लड़के हम प्रार्थिनी को गन्दी गाली देकर लाठी डंडा से मारने पीटने लगे बीच बचाव में प्रार्थीनी की लड़की अफसाना खातून भी आयी तो उक्त लोग उसे थी लाठी डंडा से मारने लगे तथा जान से मारने की धमकी भी दिए। हम सभी को चोटे आई है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
कृष्णा पैलेस के पास दर्दनाक सड़क हादसाः संतोष की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चिलौना निवासी फूलचन्द्र पुत्र वंसत नें कोतवाली में तहरीर दिया कि बीते 25 अगस्त 2026 को हम प्रार्थी का पुत्र संतोष कुमार मोटरसाकिल संख्या यूपी 58 एएम 3143 पर पीछे बैठ कर खलीलाबाद से हरिहरपुर के तरफ अपनी वायी साइड से धीमी गती से जा रहे थे। मोटर साईकिल को शरद पुत्र रविन्द्र कुमार चला रहे थे समय लगभग 09.30 बजे रात को जब ये लोग कृष्णा पैलेस के पहले पहुचे ही थे तभी विपरित दिशा से आ रही बाहन संख्या यूपी 35 वी 2508 का चालक उक्त वाहन को काफी तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए शरद की मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोटर साइकिल चालक शरद व पीछे बैठे संतोष कुमार को काफी गम्भीर चोटे आयी इन्ही चोटो के कारण घटना स्थल पर ही संतोष कुमार की मृत्यु हो गया तथा घायल शरद को घटना स्थल पर उपस्थित लोगो के सहयोग से जिला अस्पताल ले जाया गया। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

