प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

Aug 7, 2026 - 20:01
प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव
-हत्या या फिर आत्महत्या? जांच में जुटी धनघटा पुलिस और फोरेंसिक टीम
-हत्या की आशंका से परिजनों में आक्रोश 
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के जेखौती गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार सुबह आम के पेड़ से कपड़े के फंदे के सहारे 21 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विद्यालय खोलने पहुंचे शिक्षक की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल लोहरैया पुलिस चौकी को सूचना दिया। सूचना की गम्भीरता पर लोहरैया चौकी प्रभारी वीर बहादुर यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर उसकी पहचान कराई। युवक की पहचान डिहवा बाजार निवासी हनुमान पुत्र रामजगत राजभर के रूप में हुई। कुछ ही देर में धनघटा थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह भी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच के दौरान युवक के पैर में चोट अथवा खून के निशान दिखाई देने की बात सामने आई। उसका एक हाथ सिर की ओर मुड़ा हुआ था। पुलिस को युवक के लोअर से मोबाइल फोन और सेल्फास नामक कीटनाशक के दो पैकेट भी मिले। इनमें एक पैकेट खुला हुआ था, जबकि दूसरा सीलबंद बताया गया। पेड़ के पास लाल रंग की चप्पल भी मिली है। पुलिस ने सभी बिंदुओं को जांच में शामिल कर लिया है। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया और उनका रो-रो कर बूरा हाल है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952