पैसा मांगने पर ढाबा संचालक से मारपीट, पांच पर केस
पैसा मांगने पर ढाबा संचालक से मारपीट, पांच पर केस
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया चौराहे पर एक ढाबा संचालक द्वारा खाना खाने का पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया जिसमें मनबढ़ो ने संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया उक्त मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में दीपक पुत्र शिवसागर वर्मा निवासी लोहरसन ने लिखा है कि गनवरिया चौराहे लोहरसन रोड पर टेस्टी ढाबा चलाता है जिस पर गनवरिया गांव के राजन पुत्र लालजी,राज पुत्र ईश्वर,आकाश पुत्र अज्ञात,मोटू पुत्र विशाल, छोटू पुत्र मिठ्ठू सभी लोग आकर खाना खाते है और पैसा माँगने पर पूरा पैसा नही देते है इसके अलावां धमकी देते है की पैसा मांगोगे तो ढाबा चलने नही दिया जायेगा। सोमवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे गनवरिया चौराहे से जा रहा था तभी उपरोक्त सभी लोग लाठी डंडा लेकर मारने पीटने लगे जिसमें उसका सिर फट गया जिसका इलाज सीएचसी सांथा में कराया गया। इस संबंध मे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पाचों आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
