पूर्व प्रवक्ता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
पूर्व प्रवक्ता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
- दरवाजे पर लगा शुभ चिन्तको का जमावड़ा
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कोल्हुगाडा के पूर्व प्रधान, समाजसेवी और इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता नरेंद्र कुमार द्विवेदी का शनिवार की रात्रि में निधन हो गया। वह पैतृक घर पर अंतिम सांस लिया। उनके मौत होने की सूचना से दरवाजे पर शुभ चिन्तको की भीड़ जुट गई। शिक्षाविद, विभिन्न दलों से जुड़े लोग, चिकित्सक, राजस्वकर्मियों के अलावा अन्य लोग पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। जगह जगह लोग शोक सभा करके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। कोल्हुगाडा निवासी नरेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ भीम बाबा क्षेत्र के सिक्टहा स्थित एक इंटरमीडियट कालेज में प्रवक्ता के रूप में सेवा देते हुए करीब एक दशक से अधिक समय पहले सेवानिवृत्त हुए। तो उन्होंने समाजसेवा के लिए अपना हाथ फैला दिया।
- महुली थाना क्षेत्र के कोल्हुगाडा निवासी थे पूर्व प्रवक्ता नरेंद्र कुमार द्विवेदी
जरूरत मन्दों से लेकर शादी विवाह सहित कार्यक्रम में वह अपने स्तर से सहयोग करते थे। मृदभाषी और व्यवहार कुशल होने के चलते हर कोई अपना दुरूखड़ा पेश कर देता था। नौकरी के दौरान उन्होंने प्रधान बनकर गांव के विकास की नई इबारत लिखी थी। परिजनों के अनुसार नरेंद्र कुमार दुबे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार की रात्रि में उनका देहांत हो गया। रविवार की देर शाम को शव का वाराणसी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। निधन पर लोग अपने तरह से संवेदना प्रकट कर रहे थे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आफताब आलम, तहसीलदार अशोक तिवारी, समाज सेवी धनंजय प्रसाद चतुर्वेदी, सपा नेता राजमन यादव, पूरन यादव, बेचन पाल, हरीश चंद्र तिवारी, विपिन गुप्ता सहित अन्य लोगो ने मृतक के बेटे अभिषेक, गौरव और अनुराग द्विवेदी को ढांढस बंधाते हुए दुःख की घड़ी में साथ खड़े होने का भरोसा दे रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
