पूरी तरह से रोड टूट जाने से राहगीर परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Nov 16, 2025 - 16:58
पूरी तरह से रोड टूट जाने से राहगीर परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पूरी तरह से रोड टूट जाने से राहगीर परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र में जंगल बेलहर से झुडिया साथां, नारायणपुर, अमरगढ़, लोहरौली समेत कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन का एवं उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे नाराज ग्रामीण लक्ष्मण यादव के साथ रामबृक्ष, रंजीत यादव, प्रदीप कुमार, त्रिलोकी, प्रेमचंद, सुभाष, सूर्यनाथ, चन्द्रशेखर गुप्ता, चन्दकेश, संतलाल सहित दो दर्जन से अधिक लोग सड़क मरम्मत की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन तब से अब तक किसी प्रकार की मरम्मत नहीं कराई गई।

गड्ढों और टूट-फूट के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। कई बार बाइक सवार और पैदल यात्री गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952